पेट्रोल-डीजल के दामों में हर रोज हो रही बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को हरियाणा के सभी जिलों में पेट्रोल 100 के पार हो गया। आज भी पेट्रोल का रेट 80 पैसे बढ़ा है। दिल्ली से सटे सोनीपत में पेट्रोल जहां 100.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं प्रदेश के आखरी कोने पर पंजाब-राजस्थान के बॉर्डर से लगते सिरसा में पेट्रोल सबसे महंगा 101. 80 रुपए लीटर हो गया है।