पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद में हरियाणा के सिरसा के मंडी डबवाली में संगीत अकादमी बनाई जाएगी। पार्क और म्यूजिक स्कूल भी खोला जाएगा। इस बात की घोषणा जेजेपी पार्टी ने की। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व अन्य नेताओं ने सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट की।