फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: 24 साल की महिला का फंदे से लटका मिला शव

थाना चांदनीबाग क्षेत्र के निंबरी गांव में शादी के मात्र छह माह बाद ही विवाहिता पूजा उम्र 24 साल का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों को बुधवार सुबह छह बजे इसकी सूचना मिली जिसके बाद बड़ी संख्या में परिजन गांव पहुंच गए और पति व अन्य ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मृतका के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति मिंटू समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से ही आरोपी घर से भागे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें