बरसात से इसराना में हाइवे की सर्विस लेन, शेड वाली मंडी व मोती मंडी के अलावा कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बरसात होते ही इसराना में गंदे पानी की निकासी की पोल खुल गई। इसके अलावा उपमंडल के ज्यादातर गांवों में गलियों में जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।