पानीपत में आज एक विशाल मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें 54,000 धावकों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस मैराथन में 25 और 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल थी, जिसमें प्रदेश भर से आए धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैराथन में न केवल युवा धावक, बल्कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी उत्साह के साथ दौड़ते हुए नजर आए, जो युवाओं का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। विजेता खिलाड़ी को 1.25 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।