फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन हरियाणा के पहलवानों का दबदबा

शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को पांच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती खेलों का शानदार आगाज हुआ। जिसमें 26 प्रदेशों के 449 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन ही अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों ने खूब दाव लगाए। लड़के व लड़कियों के मुकाबलों में पहले दिन हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। लड़कियों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की खुशी ने स्वर्ण पदक, राजस्थान की कविता ने रजत व महाराष्ट्र की एल दिलीप और पंजाब की मुस्कान ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया। शिक्षा विभाग द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम आर्य पीजी कॉलेज के खेल कांप्लेक्स में किया गया। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री के अग्रज हरपाल ढांडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में ओलिंपियन नीरज चोपड़ा के चाचा भीम सिंह चोपड़ा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जीएमएसएस मॉडल टाउन के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड ने अतिथियों की अगुवाई की। अतिरिक्त निदेशक खेल वीना सिंह व सत्यवीर ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। एईओ रविंद्र अंतिल, एईईओ कर्ण सिंह पूनिया प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पानीपत को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर बीईओ विक्रम सहरावत और वरिष्ठ प्रधानाचार्य जयपाल सरोहा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें