फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में किसान जिला सचिवालय के सामने एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की, 11 किसान बैठे

भारतीय किसान नौजवान यूनियन पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में एक दिन सांकेतिक भूख हड़ताल की। जिला सचिवालय के सामने ऐलिवेटेड हाईवे के नीचे 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे। ये किसान 12 से चार बजे तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यूनियन के जिला प्रधान शमशेर सिंह डिडवाड़ी ने कहा कि किसान लंबे समय से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार केवल आश्वासन देकर टाल रही है। जिसके चलते किसानों में रोष है। पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाना चाहते हैं। उनको सिंधु बॉर्डर पर रोका जा रहा है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी तबीयत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान दिनरात मेहनत कर अन्न उगाता है। उनको फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता। सरकार को लागत मूल्य पर मुनाफा देना चाहिए। यहां जाट संघर्ष समिति समेत अन्य कई संगठनों ने उनको अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें