कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से आ रही हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। ट्रेनों की देरी से यात्रियों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुंच रहे हैं। सोमवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 26 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री राजेश और साहिल ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए दो घंटे हो चुके हैं। उनकी ट्रेन स्टेशन पर सवा तीन घंटे की देरी से आ रही है। इतनी देरी में तो हम गंतव्य के करीब पहुंच जाते। बहुत से यात्रियों को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचकर जरूरी काम भी होते हैं। ऐसे में यदि ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से आएंगी तो यात्री परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके और ट्रेनों के इंतजार में समय भी खराब न हो।