फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में कांग्रेसियों के दिल्ली कूच से पहले कांग्रेस नेताओं को डिटेन और हाउस अरेस्ट किया

दिल्ली कूच से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को डिटेन और हाउस अरेस्ट कर लिया है। वरिष्ठ नेता सचिन कुंडु को सीआईए-टू ने डिटेन किया। सचिन कुंडू ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। वहीं ग्रामीण के युवा जिलाध्यक्ष इसराना निवासी जसबीर जागलान को मंगलवार देर रात को हाउस अरेस्ट किया गया। उनके घर पर बुधवार सुबह तक पुलिस तैनात रही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन कुंडू को पुलिस ने बुधवार सुबह छोड़ा गया। कांग्रेस वीरवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने की तैयारी में लगी है। कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि कांग्रेस युवाओं के साथ है। प्रदेश व देश में भाजपा सरकार इनकी अनदेखी कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें