फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सिविल डिफेंस ने शुरू किया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, युवाओं को किया जा रहा जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 05:55 PM IST

सिविल डिफेंस की ओर से सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कंपनी कमांडर गगनदीप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता फैलाना है। किसी भी प्राकृतिक या मानव जनित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समाज का हर व्यक्ति सजग और प्रशिक्षित होना चाहिए। कंपनी कमांडर गगनदीप सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस का विशेष पोर्टल तैयार किया गया है। जिसमें अब तक लगभग 200 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है। सोमवार से शुक्रवार तक युवाओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, बचाव के तरीके और आपात स्थिति में सही निर्णय लेने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस का लक्ष्य ऐसा प्रशिक्षित नेटवर्क तैयार करना है जो भविष्य में किसी भी आपदा से प्रभावी रूप से निपटने में प्रशासन और नागरिकों की सहायता कर सके। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़ें और समाज की सेवा में योगदान दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें