फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के समागम से गुंजायमान हुआ भोड़वाल माजरी, आज होगा समापन

पानीपत। संत निरंकारी मिशन का चार दिवसीय विशाल वार्षिक निरंकारी संत समागम सोमवार को आध्यात्मिक ऊर्जा और विशाल जनसैलाब के साथ संपन्न होने जा रहा है। भोड़वाल माजरी स्थित विशाल समागम स्थल पर 23 अक्तूबर से शुरू हुए इस समागम में इस बार देश-विदेश से 10 लाख से भी अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। सेवा, समर्पण और प्रभु भक्ति के इस अद्वितीय महाकुंभ में चारों ओर भक्ति की अविरल धारा बह रही है। समागम के अंतिम दिन यानी सोमवार को विशेष सत्संग, विचार-गोष्ठी, बहुभाषी कवि सम्मेलन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह रात आठ बजे तक चलेगा। इस दौरान निरंकारी सेवादार और श्रद्धालु विभिन्न भाषाओं में गीतों और कविताओं के माध्यम से ईश्वर भक्ति, विश्व बंधुत्व और मानवता का संदेश प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के समापन सत्र में शाम ठीक आठ बजे संत निरंकारी मिशन की प्रमुख, सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज उपस्थित जनसमूह को अपने दिव्य प्रवचन से निहाल करेंगी। वे अपने संदेश में मानवमात्र को ईश्वर निरंकार से जुड़ने, प्रेम, नम्रता और सहअस्तित्व का जीवन जीने की प्रेरणा देंगी। सेवादारों ने संभाली सुचारू व्यवस्था की कमान मिशन के वार्षिक समागम की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनुशासित और व्यवस्थित संचालन रहा। समागम की व्यवस्थाओं से लेकर दूर-दराज से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के रहने, भोजन (लंगर) और स्वास्थ्य सुविधाओं की जिम्मेदारी निरंकारी सेवादल के स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ संभाली है। यातायात नियंत्रण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था में निरंकारी युवाओं व सेवादारों ने आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाई, जिससे इतने विशाल जनसैलाब के बावजूद समागम स्थल पर व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद नजर आई। चार दिनों तक चले इस समागम में शामिल होकर लाखों श्रद्धालुओं ने शांति और आत्मिक आनंद का अनुभव किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें