राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक आज हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा स्थित माधव सृष्टि परिसर में शुरू हो गई। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बैठक का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से कुल 1487 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं, जिनमें आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्रीय और प्रांत स्तर के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ से प्रेरित 32 संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हैं। बैठक 13 से 15 मार्च तक चलेगी, जिसमें पिछले वर्ष (2025-26) के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, भविष्य की योजनाओं पर मंथन तथा संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा होगी।