पंचकूला के सेक्टर-24 के बरसाती नाले में वीरवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने नाले में बच्चे को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। क्टर-25 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। फिलहाल नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।