पलवल जिले के फिरोजपुर गांव में पिछले छह सालों से पंचायत की तीन एकड़ जमीन पर अवैध कूड़ा डंपिंग ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध, मक्खियों का आतंक और मृत पशुओं का निपटान स्थानीय लोगों के लिए नारकीय जीवन का कारण बन गया है। गुस्साए ग्रामीण अब आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हैं