फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Prakash Chautala News: हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार का सबसे बड़ा कुनबा,जानिए

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को 89 साल की उम्र में अंतिम ली। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट उनकी मौत की वजह बताई है। हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार सबसे बड़ा कुनबा माना जाता है। इसकी शुरुआत चौधरी देवीलाल से होती है, यह वो नाम जिसके बिना हरियाणा की राजनीति पर चर्चा अधूरी है। सिरसा के गांव तेजा खेड़ा में 25 सितंबर 1914 को जन्मे चौधरी देवीलाल का हरियाणा की सियासत में ऊंचा स्थान रहा है। देवीलाल के विचारों की बदौलत ही उनकी चौथी पीढ़ी राजनीति के मैदान में पैर जमाए है। 1989 में जब केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी तो हरियाणा का ताऊ बनने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी तक छोड़ दी और उप प्रधानमंत्री का पद लिया था। आइए जानते हैं चौटाला परिवार के बारे में .... 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें