फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया यज्ञ हवन, प्रतिमा किए पुष्प भेंट

शहर के सुभाष पार्क में सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल समिति के सौजन्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। नेताजी की प्रतिमा पर कृतज्ञ मन से पुष्पांजलि भेंट की। साथ ही यज्ञ हवन का स्वामी हंसानंद के निर्देशन में संपन्न हुआ। अनेक विद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का पहले ही आयोजन करवाया जा चुका है। शुक्रवार को विजेताओं को इनाम वितरित किया हुई। संस्था के अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके विचारों और सिद्धांतों का अनुसरण करने पर बल दिया। मास्टर ओमप्रकाश खनगवाल ने बताया कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। उन्होंने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया और तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसा ऐतिहासिक नारा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें