फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के बिहाली से राजस्थान सीमा तक सड़क निर्माण कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Fri, 09 May 2025 11:47 AM IST

अटेली के गांव बिहाली से राजस्थान की सीमा तक लिंक रास्ते का निर्माण कार्य अधूरा होने की वजह से शुक्रवार को ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि अगर एक सप्ताह में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की कार्यप्रणाली के चलते कार्य अधर में लटक गया। ठेकेदार की कार्यप्रणाली खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय व प्रशासन के लिए भी सिर दर्द बना हुआ है। सरकार की योजना के तहत लगभग दो साल पहले चार करम के कच्चे लिंक रास्तों को पक्का करने के लिए गांव बिहाली से राजस्थान की सीमा तक रास्ता निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें