फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के जैलाफ गांव में बदहाल रास्तों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

नारनौल ब्लॉक के गांव जैलाफ में मुख्य रास्तों और गलियों की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रात में हुई बारिश के बाद रास्तों में बने गड्ढों में जलभराव हो गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए। परेशान ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। ग्राम पंचायत सदस्य मुकेश कुमार पंच और तिलोक चंद पंच ने बीडीपीओ के नाम ज्ञापन ग्राम सचिव रवि को सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते, गलियां, गलियारे और फिरनी पूरी तरह उबड़-खाबड़ हो चुके हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के कारण गड्ढों में पानी भरने से दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दिव्यांगों के लिए घर से निकलना तक कठिन हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव के मुख्य रास्ते, गलियों और फिरनी का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें