फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में 300 किसानों को यूरिया व 30 किसानों को गेहूं का बीज कराया उपलब्ध

सरकारी खाद केंद्र पर शनिवार को 300 किसानों यूरिया खाद व 30 गेहूं के बैग वितरित किए गए। शुक्रवार शाम को सरकारी खाद केंद्र पर एक हजार यूरिया के बैग पहुंचे थे। शनिवार सुबह किसानों को खाद आने की भनक लगी तो केंद्र पर भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों को लाइनों में लगाकर खाद का वितरण शुरू किया गया। इस समय अगेती बिजाई की गई सरसों में पहली सिंचाई शुरू हो चुकी है और अब किसानों को खाद की आवश्यकता रहेगी। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि किसानों को मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि नवंबर व दिसंबर माह में सरसों की फसल में पहली सिंचाई से पहले यूरिया खाद की आवश्कता होती है। यूरिया खाद को लेकर किसानों को लाइनों में लगने का भय सता रहा है। इस भय के चलते किसान भी पहले से ही खाद लेने का का प्रयास कर रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस बार अनुमानित 277500 एकड़ में सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है। सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है। सरसाें बिजाई के करीब एक माह के बाद ही पहली सिंचाई के समय किसानों को यूरिया खाद की आवश्कता रहेगी। गेहूं बिजाई से पूर्व डीएपी व यूरिया खाद की बिजाई करते हैं। इस समय जिले में करीब छह हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है जो सरसों की पहली सिंचाई के समय पर्याप्त रहेगा। सोमवार शाम को यूरिया खाद पहुंचने की संभावना है। करीब 30 किसानों गेहूं के बीज का भी वितरण किया गया। किसानों को आवश्कतानुसार यूरिया खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। शुक्रवार को एक हजार बैग खाद पहुंची थी जिसका शनिवार को वितरण कर दिया गया है। 300 से अधिक किसानों को खाद व 30 किसानों को गेहूं का बीज उपलब्ध कराया गया है। सोमवार या मंगलवार शाम को यूरिया खाद ओर पहुंचने की संभावना है। किसानों को खाद को लेकर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -जगराम, प्रबंधक, हैफड, महेंद्रगढ़।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें