फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में हादसा, कैंटर की अज्ञात वाहन से भिड़ंत, चालक और परिचालक घायल

महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर रविवार को गोवंश से भरे कैंटर की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसा बुचावास टोल से दादरी तरफ करीब चार किलोमीटर दूर हुआ। हादसे की सूचना राहगीरों ने डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कैंटर चालक और उसके साथी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं रिकवरी वैन के सहारे क्षतिग्रस्त कैंटर को गौशाला तक पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कैंटर में 15 गोवंश को पंजाब से महाराष्ट्र लेकर जाया जा रहा था। हादसे में पांच गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें