फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ से व्यापारी गदगद, अच्छे कारोबार की उम्मीद

धनतेरस पर महेंद्रगढ़ के बाजारों में सुबह से ही रौनक है। ग्राहकों की पूरे बाजार में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरों पर खुशियां झलक रही हैं क्योंकि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार शहर में लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। सुबह से ही बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, सर्राफा और फर्नीचर के शोरूम के बाहर भीड़ शुरू हो गई। शोरूमों पर आकर्षक लाइटिंग और सजावट से भी ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में चौपहिया वाहनों के पांच बड़े शोरूमों पर 80 वाहनों की धनतेरस को लेकर बुकिंग हुई है तथा आज शुभ अवसर पर लोग अपने सपनों कार घर ले जाएंगे। दुपहिया वाहनों के छह शरूमों पर 150 से अधिक वाहनों की बुकिंग हुई है। वहीं, किरयाणा शोरूमों के बाद लगे स्टानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं किसान भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। ट्रेक्टर शोरूमों पर ट्रेक्टर लेकर किसान घर लेकर जाएंगे। इस बार विशेषकर सर्राफा बाजार व बर्तन बाजार में सुबह से अधिक भीड़ रही। शहर में मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती से दाेपहर तक व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रही। हालांकि मसानी चौक, सिनेमा रोड, शॉपिंग कांपलेक्स, सब्जी मंडी रोड पर अधिक भीड़ रही। 50 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की मुख्य-चौक चौराहों पर तैनाती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें