फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित यह यात्रा स्थानीय महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक नजदीक लघु सचिवालय पर संपन्न हुई। यात्रा में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और मातृशक्ति की भागीदारी रही। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यात्रा में सहभागी बने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर भारत सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह ऑपेरशन भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, रणनीतिक कुशलता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में दोहराया है कि अब किसी भी प्रकार के आतंकवादी कृत्य को राष्ट्र के विरुद्ध युद्ध की तरह माना जाएगा और उसी गंभीरता से उसका उत्तर भी दिया जाएगा। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत की सैन्य ताकत का परिचायक है, बल्कि यह विश्व समुदाय को यह संदेश भी देता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा और उसका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय सेना किसी भी खतरे का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम है। पाकिस्तान को दी गई यह शिकस्त केवल एक सैन्य विजय नहीं अपितु भारत की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक सोच और सैन्य क्षमता को मान्यता दिलाई है। जवानों के साहस का जीता-जागता प्रमाण : केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा यह अभियान भारत की सैन्य शक्ति, सटीक योजना और जवानों के साहस का जीता-जागता प्रमाण है। यह नया भारत है जो अपने सैनिकों के पराक्रम से ना केवल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है बल्कि आतंक के आकाओं को उनके घर मे घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीरों को भी समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से देश की एकता, अखंडता और सैनिकों के सम्मान में सदैव अग्रसर रहने की अपील की। शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें