नारनौल में एक निजी अस्पताल से हजारों रुपये की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक व्यक्ति चोरी करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ रोड पर शीला अस्पताल बना हुआ है। मंगलवार सुबह चोर करीब तीन से चार बजे के बीच अस्पताल के अंदर घुसता है। इसके बाद मेडिकल स्टोर व रिसेप्शन काउंटर से रुपये चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागने में कामयाब हो जाता है। चोर ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि इससे पहले भी शहर के अन्य अस्पतालों में भी चोरी की घटना हो चुकी है।