फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नगर परिषद कार्यालय के बाहर मीठे पानी की लगाई छबील

निर्जला एकादशी पर भारत विकास परिषद शाखा नारनौल द्वारा नगर परिषद कार्यालय के बाहर मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस अवसर पर भीषण गर्मी में राहगीरों और स्थानीय निवासियों को ठंडा और मीठा पानी उपलब्ध कराकर पुण्य का कार्य किया गया। भाविप नारनौल के पूर्व सचिव एवं छबील संयोजक रामोतार सैनी ने बताया कि निर्जला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन जल दान का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ, शाखा ने जनसेवा के उद्देश्य से इस प्याऊ का आयोजन किया। भारत विकास परिषद नारनौल समय-समय पर ऐसे सामाजिक और लोक-कल्याणकारी कार्यों का आयोजन करती रहती है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। इस अवसर पर अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा, छबील संयोजक रामोतार सैनी, सचिव मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, ओमप्रकाश अरोड़ा, मिस्त्री नरेंद्र सैनी, अशोक सैनी, विक्रम सेठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें