फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: 100 जवानों ने कड़ाके की ठंड और अंधेरे में जंगल छानकर बरामद किया मासूम का शव

शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:32 PM IST

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ पुलिस ने मानवीय संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए, एक्सीडेंट के एक अति संवेदनशील मामले का त्वरित पर्दाफाश किया है। पुलिस ने न केवल रात के अंधेरे में घंटों की मशक्कत के बाद 7 वर्षीय मासूम बच्ची का शव बरामद किया, बल्कि आधुनिक तकनीक के सहारे आरोपी चालक की पहचान कर उसको भी ट्रेस कर लिया है। घटनाक्रम 8 दिसंबर देर शाम का है, जब फ्रेंड्स ईंट भट्टा, बचीनी निवासी राजेंद्र कुमार ने थाना सदर में सूचना दी कि एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उसकी बेटी (उम्र करीब 6-7 साल) को टक्कर मार दी है और घायल अवस्था में बच्ची को अपने साथ लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने तकनीकी जांच में भी तेजी दिखाई, सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच से आरोपी के कैंटर का नंबर पता चला। इसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी मालिक से संपर्क कर आरोपी चालक की पहचान की। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है और आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें