फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के तहत जैलाफ-चिंडालिया रास्ता पक्का करने की मांग

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Feb 2026 04:34 PM IST

गांव जैलाफ के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश यादव को ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के अंतर्गत गांव के खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से जैलाफ से चिंडालिया जाने वाले रास्ते सहित एक से चार करम चौड़ाई वाले खेत मार्गों को पक्का करने का अनुरोध किया है। रावत ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य खेतों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। गांव जैलाफ से चिंडालिया तक जाने वाला रास्ता वर्तमान में कच्चा और ऊबड़-खाबड़ है तथा उस पर कोई बंधा भी नहीं बना हुआ है। ऐसे में मार्ग को पक्का किया जाना अत्यंत आवश्यक है। रावत ने विधायक से योजना के तहत जल्द कार्य स्वीकृत करवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे गांव के किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने भी इस मांग का समर्थन जताया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें