फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 01:04 PM IST

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह नारनौल के आईटीआई मैदान में मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज वे स्वतंत्रता सेनानी बधाई के पात्र हैं जिनकी बदौलत हम आजादी की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 77 वर्ष पूर्व हमारा संविधान लागू हुआ था। आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। यह दिन हमें भारत गणराज्य की स्थापना की याद भी दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां के माध्यम से सरकार की योजनाओं को लेकर मनमोहक झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं व उनके परिजनों को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें