नारनौल में मंगलवार सुबह 11 बजे से बारिश शुरू हो गई। इससे 15 दिन से अधिक समय से चली आ रही उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर नया पश्चिमी विक्षोभ 21 उसके बाद 27 जुलाई को सक्रिय होने से मानसून की झमाझम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। बारिश के कारण क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट आई है। यह वर्षा किसानों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगी। लंबे समय से सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रही फसलों को इससे जीवनदान मिलेगा। पिछले पंद्रह दिनों से नारनौल और आसपास के इलाकों में बारिश की कोई गतिविधि नहीं थी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।