जनस्वास्थ्य विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार के कर्मचारियों काे वेतन नहीं मिलने पर शुक्रवार को कार्यालय का घेराव करेंगे। इसको लेकर वीरवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला प्रधान रमेशचंद ने कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि हरियाणा कौशल रोजगार के कर्मचारियों का वेतन प्रमुख अभियंता के निर्देश के अनुसार सात तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए था परंतु 16 अक्तूबर तक वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। जिला प्रधान ने कहा कि अगर वीरवार शाम तक वेतन नहीं मिलता है तो 17 अक्तूबर को कार्यालय का घेराव किया जाएगा।