फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: गोपाल गोशाला में पौत्र के जन्मदिन पर लगाई सावामणी

अटेली की श्री बाल कृष्ण गोपाल गोशाला बिहाली में शनिवार को स्वर्गीय मास्टर मोहन लाल की धर्मपत्नी कैलाश देवी ने अपने पौत्र के जन्मदिवस पर गोवंश के लिए सवामणी लगाकर धर्म लाभ कमाया। उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर गोवंश को भोजन करवाया। बता दें कि कैलाश देवी अपने पौत्र हनीश सोलंकी के जन्म उत्सव पर प्रतिवर्ष गोवंश के लिए सवामणी लगाकर धर्म लाभ कमाने का कार्य करती है। इसी कड़ी में उन्होंने अपने सह परिवार के साथ गोवंश को गुड़, बाजरा, गेहूं व सरसों के तेल का मिश्रण करके खिलाया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में गोमाता का बहुत बड़ा महत्व है गोवंश की सेवा करना मानव का प्रथम कर्म धर्म है। दान करने से कभी भी धन नहीं घटता बल्कि मन को शांति मिलती है। इस अवसर पर कैप्टन सुमेर सिंह, डॉ. सीएस वर्मा, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, सतेंद्र पंच, भूपेंद्र कुमार, रविंदर, सचिन कुमार, शुभम सोलंकी , पीयूष कुमार, दलबीर सिंह, राकेश कुमार, सतेन्द्र कुमार, हरीश कुमार, प्रीति सोलंकी, रणबीर सिंह, बीर सिंह, विरेन्द्र सिंह व गौशाला के प्रधान महावीर सिंह, मैनेजर बलबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें