धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार सुबह प्रभात फेरी का आयोजन अमृतधारा कॉलोनी स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से किया गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के सेवक कमल द्वारा ठाकुर जी का पूजन करने के बाद आए हुए सभी भक्तों को चंदन तिलक लगा कर किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बच्चें, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं, नौजवान व धर्म प्रेमी लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते, गाते, बजाते राधे नाम का जाप किया। प्रभात फेरी मंदिर प्रांगण अमृतधारा कॉलोनी से शुरू होकर आदर्श नगर की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर प्रांगण में जाकर संपन्न हुई। परिक्रमा मार्ग में सभी ने एक भाव से प्रातः काल की बेला में ढोल नगाड़ों की थाप पर राधे नाम का स्मरण किया। प्रभात फेरी मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रभात लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अंत में सनातन धर्म के जयकारों के साथ आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।