फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: 78 करोड़ रुपये के बिजली बिल पर सियासी संग्राम, 7 दिन का अल्टीमेटम

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान को जारी 78 करोड़ रुपये के बिजली बिल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर पुनीत बुलान ने संबंधित बिजली विभाग को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो महेंद्रगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बिल जारी होने की प्रक्रिया पर उठे सवाल: पुनीत बुलान ने कहा कि 78 करोड़ रुपये जैसा भारी-भरकम बिजली बिल जारी होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बाद में बिल का संशोधित किया जाना इस पूरे मामले की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी संदेह पैदा करता है। उन्होंने इसे विभागीय लापरवाही का गंभीर उदाहरण बताया। बिजली विभाग से मांगे गए ये जवाब: बुलान ने बिजली बोर्ड से लिखित रूप में निम्न बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है: 78 करोड़ रुपये का बिल किस आधार पर जारी किया गया इस त्रुटि के पीछे वास्तविक कारण क्या थे इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई तय की गई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन: उन्होंने कहा कि यदि 7 दिन के भीतर ठोस जवाब नहीं दिया गया, तो महेंद्रगढ़ में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कांग्रेस का समर्थन, कुमारी सैलजा भी आईं सामने: इस मुद्दे पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, हरियाणा कांग्रेस ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है। कार्यकर्ताओं ने जताई एकजुटता कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मामले में पुनीत बुलान के समर्थन में एकजुट नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें