फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू

नवीन दलाल Updated Sat, 08 Mar 2025 12:46 PM IST

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों की सुनवाई के लिए महेंद्रगढ़ में एक एक बैंच बनाई गई है। महेंद्रगढ़ में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रदीप कुमार की देखरेख में अदालत शुरू हुई। विविध सेवक विजय सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले जो की मिश्रित हों, भूमि अधिग्रहण मामले, बैंक रिकवरी मामले, पेंशन मामले, उपभोक्ता शिकायत मामले, बिजली मामले, टेलीफोन बिल विवाद, अन्य दीवानी मामले जैसे विभाजन, कब्जे के मामले से संबंधित, किराया संबंधी मामले की सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में लोग अपना केस लगवाकर केसों का निपटारा करवा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें