फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने सुनीं 70 शिकायतें

नारनौल। आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने खुद मौजूद रहकर 70 नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। इस शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी की आपूर्ति तथा पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निपटारा कराया तथा शेष शिकायतों पर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इन समाधान शिविरों का मुख्य ध्येय नागरिकों को एक ही छत के नीचे राहत प्रदान करना है, ताकि उन्हें अपनी जायज समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें