फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, शहर में किया प्रदर्शन

नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की नारनौल इकाई की हड़ताल वीरवार को 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया और हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने की। इस दौरान अग्निशमन विभाग के इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह भी मौजूद रहे। उनके साथ फायर विभाग के अन्य कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने शहर में व्यापारियों को अपनी मांगों के पर्चे वितरित किए। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील भी की। कर्मचारियों ने कहा हमारी हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था में जो व्यवधान आ रहा है, उसे लेकर हम भी चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर बार-बार आश्वासन देती है। लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती, जिसके चलते उन्हें हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों से जुड़े मांग-मुद्दों का समाधान भी उनकी सूची में है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार धरातल पर कार्रवाई नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें