फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: स्कूल सुरक्षा व निजी प्ले स्कूलों को लेकर हरियाणा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्यों ने की बैठक

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य सुमन राणा व गणेश कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में बच्चों की सुरक्षा और निजी प्ले स्कूलों के संबंध में समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी निजी प्ले स्कूलों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। स्कूलों के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक होगा कि बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। स्कूलों में परिवहन सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लिया गया। स्कूल बसों और परिसरों में सीसीटीवी लगाने तथा ड्राइवर व सहायक कर्मचारियों के सत्यापन पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में पेटेंट प्लान, एनसीआर दिशा निर्देश के तहत आपदा से निपटने के उपायों और नारनौल ब्लॉक के लिए बीईओ/बीआरसी स्तर पर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का तुरंत पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया ताकि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा का माहौल रहे। इससे पहले उन्होंने प्राइवेट प्ले स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन बाल कल्याण समिति राजेश गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से दिनेश कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार तथा प्राइवेट प्ले स्कूल एसोसिएशन प्रधान विपिन कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें