नांगल चौधरी में शिवरात्रि के पर मंगलवार को नांगल चौधरी क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। गौ रक्षा दल की और से 13 वीं डाक कावड़ लाइ गई, कांवड़ यात्रियों द्वारा हरिद्वार से लाया गया पवित्र गंगाजल विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव को अर्पित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। कई श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, दही, शहद, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। शिवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समितियों की ओर से व्यवस्थाएं की गईं। कई स्थानों पर प्रसाद और भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की खुशहाली, सुख-शांति और क्षेत्र में समृद्धि की प्रार्थना की। खास बात रही की रफीक खान जो की नांगल चौधरी में जूस की दुकान चलाते है उन्होंने कावड़ लेकर पहुंचे सभी कवड़ियों और मंदिर में पहुंचे शिव भक्तो को जूस पीला कर एकता और भाई चारे का संदेश दिया।