फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शहादत, वीरांगना राजेश देवी ने नहीं हारी हिम्मत, दोनों बेटों को बनाया क्लर्क

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव चितलांग निवासी हवलदार महेश कुमार ने 29 अक्तूबर 2002 को ऑपरेशन रक्षक के दौरान जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में दुश्मनों के साथ लौहा लेते हुए अपनी शहादत दी थी। उनकी शहादत दीपावली के हुई तो पूरे गांव ने पंच पर्व नहीं मनाया था। दीपावली के दिन किसी भी घर में दीप नहीं जला था। हवलदार महेश कुमार की वीरांगना राजेश देवी को संयुक्त परिवार से सहारा मिला तो अपने दोनों बेटों को अलग-अलग सरकारी विभागों में क्लर्क बना दिया। महेश कुमार ही शहादत के समय उनकी सबसे बड़ी बेटी शालू महज आठ साल, बड़ा बेटा राजीव महज चार वर्ष और छोटा बेटा संजय सिंह एक वर्ष का था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें