फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बारिश में भी सिलिंडर लेने पहुंचे लोग, घंटों लाइन में लगने के बाद मिली पर्ची

बारिश के दौरान भी एजेंसी के बाहर गैस लेने के लिए सैकड़ों लोग कतार में खड़े रहे। घंटों लाइन में लगने के बाद लोगों को पर्ची मिली, जिसके बाद गैस गोदाम के बाहर कतार में खड़े होकर सिलिंडर भरवाना पड़ा। वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी है जिन्हें पर्ची तो तीन दिन पहले मिल गई थी, लेकिन सिलिंडर के लिए गोदाम के बार-बार चक्कर काटने पड़े। सबसे ज्यादा समस्या का सामना भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। भारत गैस एजेंसी पर गत 9 दिनों में केवल 6 दिन ही सिलिंडर की आपूर्ति हुई है। एक बार में केवल 360 सिलिंडर ही गोदाम पर पहुंचे हैं। जबकि एजेंसी पर सिलिंडर के लिए प्रतिदिन 300 से 400 बुकिंग हो रही है। जिसके चलते भारत गैस एजेंसी पर इस समय करीब 3700 बुकिंग लंबित चल रही है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनाधिकृत उपयोग पर जिला प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ-साथ जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यह जानकारी देते हुए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रभावी निगरानी के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी नारनौल अरुण कुमार को नारनौल, अटेली व नांगल चौधरी तथा सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, सर्कल कार्यालय नारनौल पुरुषोत्तम को महेंद्रगढ़ कनीना तथा सतनाली के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सर्कल कार्यालय नारनौल के लैंडलाइन नंबर 01282-251249 को उपभोक्ताओं की एलपीजी से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यदि किसी भी उपभोक्ता को एलपीजी वितरण में अनियमितता, कालाबाजारी या जमाखोरी की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें