रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए 09 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 14 डिब्बों की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेलसेवा में भगत की कोठी से 2 फरवरी से एवं दादर से 3 फरवरी से दो थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसी तरह जोधपुर-दादर- जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से एक फरवरी से दो फरवरी, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में दो फरवरी को, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा में एक फरवरी से दो द्वितीय कुर्सीयान व एक साधारण श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। हनुमानगढ़-दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा में हनुमानगढ़ से एक फरवरी से एवं दादर से दो फरवरी से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस रेलसेवा में जयपुर से एक फरवरी से तथा दिल्ली कैंट से तीन फरवरी से एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। दिल्ली कैंट-बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवा में 2 फरवरी से एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।