फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में तीसरे दिन एसडीएम ने फिर किया बाजार का निरीक्षण, 12 दुकानदारों के काटे चालान

शहर में तीसरे दिन भी अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई और एसडीएम कनिका गोयल ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। इस दौरान 12 दुकानदारों के चालान किए गए और एक दुकान का सामान जब्त किया गया। कार्रवाई से खफा व्यापारियों ने परशुराम चौक पर प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष जताया। बता दें कि सुबह सवा 9 बजे कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान एसडीएम कनिका गोयल नगर पालिका टीम व पुलिस बल के साथ शहर की सब्जी मंडी में पहुंची। यहां पर मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर रेहड़ी संचालकों ने रास्ता संकरा किया हुआ था। टीम ने उनके चालान 1000 रुपये के चालान किए और टीम अंदर बढ़ गई। बाद में अंदर भी दुकानदारों की ओर से काफी दूरी में दुकान बढ़ाई गई थी और इससे आवागमन का रास्ता कम पड़ रहा है। इस पर भी एसडीएम ने उनको चेतावनी दी और दुकानों को मंडी की दीवार के साथ रखने के निर्देश दिए। बाद में टीम शहर के गेहराटा बाजार में पहुंची और यहां पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने एक दुकान के बाहर रखे सामान को कब्जे में ले लिया। इस पर स्थानीय निवासी एक महिला वकील ने नपा ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली और अपने घर चली गई। बाद में टीम ने दुकानदार पर जुर्माना लगाया और चेतावनी देकर सामान छोड़ दिया। इस तरह यह अभियान एक घंटे तक चला और इसमें सभी 12 दुकानदारों के एक हजार व 2 हजार रुपये के चालान किए गए। दूसरी ओर परशुराम चौक पर प्रशासन की कार्रवाई से खफा व्यापारियों ने की नारेबाजी की। प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें