फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: अतिथि अध्यापकों ने तत्काल नियमितीकरण और सभी देय सुविधाओं की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

नारनौल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर अतिथि अध्यापकों ने सोमवार को नारनौल में प्रदर्शन किया। उन्होंने सुभाष पार्क से महावीर चौक तक रैली निकाली और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यापकों ने तत्काल नियमितीकरण और सभी देय सुविधाओं की मांग की। सुभाष पार्क में ज्योति यादव और यतेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष पूनम कुमारी, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक शास्त्री और प्रदेश संगठन सचिव पलविंद्र सिंह पन्नू ने संबोधित किया। हरियाणा सरकार ने 27 मई 2026 को हाईकोर्ट की एकल पीठ के नियमितीकरण के फैसले के खिलाफ अपील की थी। इस अपील को 13 अगस्त 2026 को डबल बेंच ने खारिज कर दिया। डबल बेंच ने सरकार को पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का निर्देश दिया है। वक्ताओं ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने 16 अप्रैल 2026 को 2014 की नियमितीकरण नीतियों को वैध ठहराया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने भी नियमितीकरण के पक्ष में आदेश दिए। अतिथि अध्यापकों का कहना है कि वे 2014 की नीतियों की सभी शर्तें पूरी करते हैं। उन्होंने 28 मई 2014 से सभी सेवा लाभ और 6 फीसदी ब्याज सहित एरियर देने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें