फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल रेलवे स्टेशन पर आरसीसी ब्लॉक डालने से 29 जनवरी को रेवाड़ी-फुलेरा- रेवाड़ी रेल सेवा रहेगी रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाडी रेलखंड के नारनौल स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसकी वजह से रेवाड़ी फुलेरा रेवाड़ी रेल सेवा 29 जनवरी को रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19619, फुलेरा-रेवाडी ओर गाडी संख्या 19620, रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29.01.26 को रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 22949, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 28.01.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेगुलेट रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 22950, दिल्ली सराय- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 29.01.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में जयपुर मंडल पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें