फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद जिम्मेदारों ने नहीं दिखाई उठान में गंभीरता

नवीन दलाल Updated Sat, 03 May 2025 03:20 PM IST

मौसम विभाग की ओर से अंधड़ व बूंदाबांदी की चेतावनी के बावजूद भी महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में जिम्मेदारों ने उठान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। दोनों मंडियों में 20 हजार क्विंटल सरसों खुले आसमान तले पड़ी है। उठान को लेकर गंभीरता का आलम यह है कि ढेरियों में पड़ी सरसों को बैगों में भी नहीं भरवाया गया है। वीरवार देर रात को हुई पांच एमएम बारिश में भीगने के साथ शनिवार सुबह पांच बजे हुई बारिश में दोबारा से भीगने के बाद नमी होने के कारण दोपहर तक सूखाने के बाद उठान शुरू हो पाया। महेंद्रगढ़ के बस स्टैंड के वर्कशॉप पर बने अस्थाई खरीद केंद्र पर बूंदाबांदी ने 7200 क्विंटल सरसों भीगी। वहीं जिम्मेदारों को उपज बचाने के लिए महज 20 तिरपालों का सहारा है लेकिन उनमें से भी अधिकांश पुराने होकर फट चुके हैं। बूंदाबांदी होने से सरसों में हुई नमी को सुखाने के लिए दोपहर बाद ही उठान शुरू हो पाया। अस्थाई खरीद केंद्र पर एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुल 3450 किसानों ने 75 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। 67800 क्विंटल सरसों का उठान कर लिया गया था। लेकिन इस समय 7200 क्विंटल सरसों के 16 हजार बैग मंडी में शेष हैं। वहीं सतनाली मंडी में भी टीनशैड का अभाव खल रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद भी जिम्मेदारों ने उपज को बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की। अभी तीन दिन तक बारिश व अंधड़ की चेतावनी है ऐसे में खरीद की गई पूरी उपज को सुरक्षित गोदामों में पहुंचाना किसी चुनौती से भी कम नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें