रबी फसल की सरकारी खरीद की तैयारी को लेकर बुधवार को उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि आगामी 28 मार्च से सरसों तथा 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद होगी। मुख्यमंत्री खुद इस पूरी खरीद प्रक्रिया पर कड़ी नजर रख रहे हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मंडियों में अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।