फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में माता मसानी के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 11:56 AM IST

महेंद्रगढ़ के मसानी चौक पर बुधवार सुबह चार बजे से माता मसानी के मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता मंदिर में दही-चावल का प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महेंद्रगढ़ जिलेभर में इस प्राचीन मेले की धार्मिक आस्था के चलते श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। गोशाला रोड, सिनेमा रोड से मसानी चौक, बुचौली रोड, गोशाला रोड को चारों ओर से बंद कर दिया गया। बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रही। शाम के समय ढफ मंडियों के बीच धमाल व चंग प्रतियोगिता होगी। प्राचीन परंपरा के अनुसार विजेता टीम को गुड़ की भेली व नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाता है। रात्रि जागरण में पूर्व विधायक राव दान सिंह मुख्यातिथि रहे। वहीं हरिशंकर शर्मा की भजन पार्टी ने सुंदर भजनों के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें