फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौल से 9 को करेंगे राज्य स्तरीय हाफ मैराथन और 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की धनी नारनौल नगरी 9 अगस्त को एक नया इतिहास रचने जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन, हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् महाअभियान का एक साथ शुभारंभ करेंगे। जिला के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहे इस मेगा इवेंट की मुख्य थीम 'हर घर तिरंगा' रखी गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर उनमें देशभक्ति का अलख जगाना है। इस कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल व हाफ मैराथन के पूरे रुट का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें