फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में डॉ. अजय चौटाला के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, दोपहर 1 बजे तक 154 यूनिट रक्त एकत्र

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म हाउस में 19वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन माता सती वैलफेयर समिति गहली की ओर से जिला रेडक्रॉस के सहयोग से किया गया। समिति अध्यक्ष सिकंदर गहली ने बताया कि शिविर सुबह नौ बजे शुरू हुआ, जिसमें युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोपहर एक बजे तक 154 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका था। उन्होंने बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से डा. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाती आ रही है और हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में रक्त संग्रह के लिए स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक की नारनौल और रेवाड़ी की टीमों को आमंत्रित किया गया था। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें