नारनौल में चेन स्नेचिंग की वारदातों पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। अब हुडा सेक्टर में एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवक तोड़ कर भाग गए। जिसकी महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत में हुडा सेक्टर एक निवासी मधु ने बताया कि वह 30 अप्रैल को शाम के करीब 6.10 बजे ब्यूटी पार्लर से अपने घर आ रही थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने गले से सोने की चेन पर झपटा मारा और तोड़ कर भाग गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने महिला के पास बाइक को धीरे किया और चेन तोड़कर भाग गए। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।