फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल : बारिश का मौसम आते ही बाजार में आने लगे भुट्टे अनेकों जगह लगी हैं भुट्टे की रेहड़ियां

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। बारिश का मौसम आते ही शहर में जगह जगह पर भुट्टे की रेहड़ियां लगने लगी हैं। अब इन रेहड़ियों पर आमजन को भुट्टे खरीदते हुए देखा जा सकता है। शहर के रेहड़ी संचालकों का कहना है कि पिछले साल भी उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ था और उन्होंने उम्मीद जमाई है कि इस बार कारोबार और भी बेहतर रहेगा। चिकित्सकों की माने तो मक्का (स्वीट कॉर्न या भुट्टा) फाइबर, विटामिन ए, बी व सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन मसध्यम है। साथ ही यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है, आंखों की रोशनी बढ़ाता है व शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने व हृदय को सेहतमंद रखता है। महेंद्रगढ़ रोड पर पंचायत भवन के सामने मक्का की रेहड़ी लगाने वाले गोरेलाल सैनी ने बताया कि वे कच्चा मक्का बाजार से 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से खरीद कर ला रहे हैं। मक्का को आंच पर सेंकने के बाद 20 से 25 रुपये के हिसाब से बेच रहे हैं। इसके अलावा वे मक्का को उबाल कर स्वीटकॉर्न के रूप में 30 रुपये प्रति पीस के हिसाब से ग्राहक को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे हर साल बारिश के मौसम में दो माह मक्का बेचने का काम करते हैं और हर साल इससे खासा मुनाफा हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें